फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meditating on Lord Ganesha with faith and devotion removes all obstacles: Banwala

श्रद्धा और विश्वास से भगवान गणेश का ध्यान करने से दूर होते हैं सभी विघ्न : बनवाला

Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Meditating on Lord Ganesha with faith and devotion removes all obstacles: Banwala
फोटो 1 नरवाना। 16वें विशाल गणेशोत्सव मनाते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु। - फोटो : 1
नरवाना। प्रेम नगर स्थित बनवाला भवन में आयोजित 16वें विशाल गणेशोत्सव में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के भजनों पर जमकर थिरककर भक्ति भाव प्रकट किया। भक्तों की मस्तीमयी भक्ति से पूरा पंडाल गणेशमय हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले महिलाओं की ओर से संकीर्तन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के भजनों का गुणगान किया। गणेशोत्सव के आयोजक गणेश भक्त फूल सिंह बनवाला ने कहा कि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश का ध्यान करने से मनुष्य के सभी विघ्नों का हरण होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणपति भगवान को विघ्नहर्ता माना जाता है और उनकी आराधना से मन को शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि बनवाला भवन में आयोजित गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और सायंकाल आरती का आयोजन किया जाएगा। दोपहर के समय महिलाओं की ओर से संकीर्तन होगा। इसके अलावा प्रतिदिन अर्धरात्रि जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान भगवान गणेश की इच्छा से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव के समापन पर भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थानीय सिरसा ब्रांच नहर में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ विसर्जित किया जाएगा। इस अवसर पर रामरती देवी, पवनजीत बनवाला, मनोज, परमजीत, रिंकू, सुनीता, निशांत बनवाला, हिमांशी, हिमानी, रुद्र, शौर्य, निकिता और अंजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed