फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Medicos sealed after fake medicine found

Jind News: नकली दवा मिलने पर मेडीकोज सील

Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Medicos sealed after fake medicine found
09जेएनडी34: कार्रवाई करते हुए डीसीओ गीता गोयल। संवाद
नरवाना। धौला कुआं स्थित अंकित मेडीकोज पर बिक रही नकली दवा के सैंपल फेल पाए जाने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को दुकान को सील कर दिया। जींद की ड्रग कंट्रोल ऑफिसर गीता गोयल और करनाल के विकास राठी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्टोर की जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जून 2024 में अंकित मेडीकोज से एक दवा का सैंपल लिया गया था, जो लैब जांच में पूरी तरह से फेल हो गया। दवा पर अंकित कंपनी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दवा उनकी कंपनी की नहीं है। इससे यह साफ हो गया कि दुकान में नकली दवा बेची जा रही थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान जब फार्मासिस्ट से दवा से संबंधित पक्का बिल मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल गीता गोयल और विकास राठी ने सभी केमिस्टों से अपील की है कि बिना वैध बिल के न तो दवा खरीदें और न ही बेचें। ऐसा करना ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed