फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Medical officers checked sub health centers

Jind News: चिकित्सा अधिकारियों ने जांचे उप स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 04 Apr 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Medical officers checked sub health centers
03जेएनडी09: दिल्लूवाला उप स्वास्थ्य केंद्र पर रिकार्ड जांच करती नगूरां चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दी
अलेवा। नगूरां पीएचसी अधिकारी डॉ. दीक्षा यादव व निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बुधवार को दिल्लूवाला, नगूरां, चांदपुर, शाहपुर, रायचंदवाला समेत सात साइटों (उप स्वास्थ्य केंद्र) का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने दिल्लूवाला सब सेंटर पर रिकॉर्ड की जांच करने के अलावा उसे पूरा करने व सफाई रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारी ने इस दौरान कर्मचारियों को समय पर पहुंचने व ड्रेस कोड में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दीक्षा यादव ने दिल्लूवाला गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती व लोगों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारी जैसे काली खांसी, गलघोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी आदि की रोकथाम के लिए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन गर्भवती में खून की कमी है उनको हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना, विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, अनार, आंवला, मौसमी, साबुत अनाज, अंकुरित दाल, पीले फल, ड्राईफ्रूट तथा फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम युक्त गोलियां लेनी चाहिए। उन्होंने गर्भवती को समय-समय पर गलघोटू तथा टेटनेस के टीके लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दीक्षा ने कहा कि गर्भवती को मिलने वाली औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बीपी, शुगर, आरएच फैक्टर, ब्लड ग्रुप, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच नगूरां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि स्वास्थ्य विभाग के जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए, ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर एएनएम हरिता, राजबाला, सविता, संतोष, सुनीता, नवीन, रीनू शर्मा, सुषमा, कृष्ण रेढू, संजय कुमार, विनोद, सुभाष, कुलदीप सैनी के अलावा आशा वर्कर संतोष, सीमा, सुनीता, बिमला, राजेश, रोशनी, प्रोमिला, मुकेश मौजूद थीं।

03जेएनडी09: दिल्लूवाला उप स्वास्थ्य केंद्र पर रिकार्ड जांच करती नगूरां चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दी

03जेएनडी09: दिल्लूवाला उप स्वास्थ्य केंद्र पर रिकार्ड जांच करती नगूरां चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed