{"_id":"577ff2874f1c1be42f7fb314","slug":"medical-collge-made-in-district-near-about-10-km-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दस किमी के दायरे में बनेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दस किमी के दायरे में बनेगा मेडिकल कॉलेज
jind
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के नागरिक अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा ताकि उनमें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। परिवेदना समिति की बैठक के विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उत्कृष्ठ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को शहर के दस किलोमीटर के अंदर के दायरे में ही बनाया जाएगा। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के लिए उचाना से विधायक प्रेमलता अपने हलके के बधाना गांव में बनवाने पर जोर लगा रही हैं। बधान की पंचायत ने 100 एकड़ जमीन देने की भी पेशकश की है, लेकिन वह दस किलोमीटर के दायरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक चिकित्सा अधिकारी, एक दंत चिकित्सक और एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी, इनमें से अनेक स्वास्थ्य केंद्रों पर उक्त चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर भी दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को और उन्नत करने के लिए शीघ्र ही दवाइयां व उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इसके लिए गत दिनों स्वास्थ्य विभाग ने करीब 400 करोड़ रुपये की राशि की दवाइयां एवं अन्य सामान खरीदने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन