फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Medical box and fire cylinder not found in school bus, challan of Rs 2500

Jind News: स्कूल बस में नहीं मिले इलाज बॉक्स और फायर सिलिंडर, 2500 रुपये का चालान

Fri, 07 Aug 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Medical box and fire cylinder not found in school bus, challan of Rs 2500
फोटो 06जेएनडी10-जुलाना क्षेत्र में स्कूली बस की जांच करते आरटीए टीम सदस्य। स्रोत कर्मचारी
जींद। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने वीरवार को जुलाना क्षेत्र में स्कूली बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चार स्कूलों की 11 बसों का निरीक्षण किया गया। जांच में एक बस में प्राथमिक उपचार बॉक्स और फायर सिलिंडर नहीं मिलने पर 2500 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

जिला परिवहन विभाग की ओर से प्रत्येक वीरवार को स्कूली बसों की जांच की जाती है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है जिसमें परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर, एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का एक प्रतिनिधि शामिल रहता है। टीम बसों में रिफ्लेक्टर, फायर सिलिंडर, प्राथमिक उपचार बॉक्स, चालक-परिचालक के लाइसेंस, परमिट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करती है।
विज्ञापन

वर्जन
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। जांच के दौरान जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी मिलती है वहां नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाती है। -बलजीत सिंह, निरीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article