{"_id":"6813c82e3fc2179cfa01c254","slug":"mechanic-dies-in-fire-in-room-above-garage-jind-news-c-199-1-jnd1002-133980-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गैराज के ऊपर बने कमरे में मैकेनिक की आग में जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गैराज के ऊपर बने कमरे में मैकेनिक की आग में जलने से मौत
Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी13-सफीदों रोड पर दुकान में घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : संवाद
जींद। सफीदों रोड पर गैराज के ऊपर बने कमरे में सोए मैकेनिक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो चुका था। मैकेनिक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर निवासी राजेश (52) सफीदों रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गैराज में काम करता था। रात वह खाना खाकर गैराज के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गया। जो वीरवार को सुबह कमरे में जली हालात में मृत पाया गया। कमरे में रखा सामान जल कर राख हो चुका था। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लेकर शव का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला तो कुछ संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। सामने आया कि मृतक राजेश तख्त पर सोया था। जिस पर गद्दा बिछा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि रात को जलती तिल्ली तथा बीड़ी गिरी है, जिसके चलते आग लगी। धुआं होने के कारण या नशे में होने के कारण राजेश उठ नहीं सका और जलने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे।
रात लगभग दस बजे राजेश ऊपर बने कमरे चला गया था। वह लगभग अढाई माह से उसके पास काम कर रहा था। अक्सर ऊपर बने कमरे सो जाता था। उसे दो बार मिर्गी के दौरे भी पड़े थे। दवाई भी दिलाई गई थी। सुबह जब वह गैराज पर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में पता चला, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। - ईश्वर, गैराज मालिक
विज्ञापन
पिता गैराज पर मैकेनिक का काम करते थे। काम देर तक होने के कारण गैराज पर सो जाते थे। सुबह उन्हें गैराज मालिक से घटना के बारे में पता चला, उनकी किसी के साथ रंजिश भी नहीं है।
- अजय, मृतक के बेटे
फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया था। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। मैकेनिक की मौत कैसे हुई, इसके कारण का पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- विनोद कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन