फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MCMC committee keeps an eye on paid news and advertising

Jind News: पेड न्यूज और विज्ञापन पर एमसीएमसी कमेटी की नजर

Mon, 16 Sep 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
MCMC committee keeps an eye on paid news and advertising
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया पर आने वाले चुनावी पेड न्यूज व विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए पांच सदस्यों की एमसीएमसी कमेटी गठित की गई है। कमेटी के सभी सदस्य नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड न्यूज व विज्ञापन की प्रतिदिन की रिपोर्ट खर्च कमेटी के साथ सामान्य पर्यवेक्षकों के पास भेजी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उम्मीदवार व राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री के प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र लेना होगा। प्रिंट मीडिया में मतदान से पहले व मतदान के दिन प्रकाशित होने वाले विज्ञापन का भी प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है। प्रचार सामग्री का प्रमाणपत्र लेने के लिए 48 घंटे पहले एमसीएमसी के पास प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन करना होगा। एमसीएमसी कमेटी का कार्य पेड न्यूज पर कार्रवाई करना व मीडिया माध्यमों पर चुनावी विज्ञापनों के प्रकाशन व प्रसारण से पूर्व प्रमाणपत्र प्रदान करना है। एमसीएमसी कमेटी लोकल केबल पर चलने वाले चुनावी विज्ञापनों पर नजर रख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed