फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mathura bus closed due to lockdown runs with changed times

Jind News: बदले समय के साथ चली लॉकडाउन में बंद मथुरा की बस

Tue, 17 Sep 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mathura bus closed due to lockdown runs with changed times
16जेएनडी16-सोमवार सुबह रवाना होती मथुरा के लिए बस। स्रोत रोडवेज
जींद। लॉकडाउन के समय बंद की गई जींद से मथुरा तक चलने वाली रोडवेज बस को सोमवार से दोबारा चला दिया गया है।
विज्ञापन

बस सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर जींद से मथुरा के लिए रवाना हुई। बस फरीदाबाद, दिल्ली व पलवल के रास्ते मथुरा जाएगी। लगभग सवा 10 बजे बस मथुरा पहुंचकर वहां आधा घंटा रुकने के बाद पौने 11 बजे जींद के लिए रवाना होगी। इसके बाद शाम 5 बजे जींद पहुंचेगी। जींद से मथुरा की दूरी 309 किलोमीटर है और इसका किराया प्रति यात्री 330 रुपये निर्धारित किया गया है। ऐसे में लंबे समय के बाद जींद से मथुरा के लिए बस चलने पर यात्रियों को राहत मिली है।
बस के चलने से श्रद्धालुओं को वृंदावन, मथुरा जाने के लिए सीधी बस सेवा मिल गई है। इससे पहले जींद से मथुरा के लिए बस दोपहर 12 बजे जाती थी, जो वापसी में देर रात दिल्ली पहुंचकर नाइट स्टे करती थी। ऐसे में यात्रियों को जींद वापस आने में परेशानी होती थी। अब जींद से मथुरा के लिए अल सुबह बस शुरू की गई है, जिससे यात्री आसानी से वापस भी घर आ सकेंगे।
विज्ञापन

मथुरा एक धार्मिक स्थल होने के कारण लोगों का काफी जुड़ाव है। जींद से काफी संख्या में लोग मथुरा जाते हैं। यहां पर हर साल जन्माष्टमी व होली पर्व मनाने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा मथुरा में श्री द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड, कंस किला, गोवर्धन पहाड़ी, कुसुम सरोवर व मथुरा के घाट काफी प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाटू श्याम के लिए बस चलाने की मांग की

शहर के लोगों ने मथुरा रूट की बस चलाने की कई बार मांग की थी। उनकी यह मांग पूरी हो गई है। अब उनकी मांग है कि खाटू श्याम रूट की बंद पड़ी बस को भी जलाया जाए। लगभग पौने दो साल पहले यात्रियों की मांग पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने तत्कालीन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से आग्रह कर जींद से खाटू श्याम के लिए बस शुरू की थी। उस समय अस्थायी तौर पर परमिट मिला था, लेकिन दिसंबर 2022 के बाद से ही जींद से खाटू श्याम के लिए बस नहीं चल पाई है।


सोमवार सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर जींद से मथुरा के लिए बस चलाई गई है। पहले यह बस दोपहर के समय चलती थी। इससे यात्रियों को वापस आने में परेशानी होती थी। अब इस बस को सुबह के समय चलाया गया है। इससे यात्री शाम तक मथुरा से वापस आ सकेंगे। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।

16जेएनडी16-सोमवार सुबह रवाना होती मथुरा के लिए बस। स्रोत रोडवेज

16जेएनडी16-सोमवार सुबह रवाना होती मथुरा के लिए बस। स्रोत रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed