फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mather was taken out of the house by anatching a 20 days old baby

20 दिन के बच्चे को मां से छीनकर निकाला घर से

Fri, 30 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
mather was taken out of the house by anatching a 20 days old baby
जिला महिला संरक्षण टीम ने महज 20 दिन के बच्चे और उसकी मां के अलगाव को शिकायत मिलते ही खत्म कर दिया। सफीदों निवासी एक महिला ने जिला महिला संरक्षण अधिकारी को शिकायत दी थी की उसकी शादी पानीपत के उरलाना गांव में हुई थी। उसके पति तथा ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उससे उसका 20 दिन का बच्चा भी छीन लिया। बिना बच्चे के उसकी हालात बिगड़ चुकी है। जब उसने ससुरालियों से बच्चे को मांगा तो मना कर दिया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी के दिशा निर्देश पर सहायक महिला सुरक्षा अधिकारी रवि लोहान, दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई गीता देवी, कांस्टेबल राजबीर महिला व उसके परिजनों को साथ लेकर उसके ससुराल पहुंचे। ससुराल में जाने पर परिजनों ने महिला के पति की घर पर नहीं होने की जानकारी देकर टीम को गुमराह किया। टीम ने गांव के सरपंच तथा अन्य ग्रामीणों के सहयोग से महिला के पति को घर पर बुलवाया और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पर महिला के पति ने बच्चे को उसकी मां को दे दिया और दोनों परिवारों को समझाकर घर बसाने की सलाह दी। इसमें दोनों पक्ष राजी हो गए। महिला के पति ने भविष्य में शराब पीकर महिला के साथ मारपीट नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed