फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Matching EVM with control unit number

Jind News: ईवीएम का कंट्रोल यूनिट के नंबर से मिलान करना

Tue, 08 Oct 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Oct 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Matching EVM with control unit number
प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी काॅलेज में उचाना विधानसभा काउंटिंग टीमों को जानकारी देते एडीसी विवेक आ
उचाना। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी काॅलेज में आठ अक्तूबर को होने वाली मतगणना को लेकर उचाना विधानसभा क्षेत्र से काउंटिंग टीमों की रिहर्सल करवाई गई। इसकी अध्यक्षता उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने की। उन्होंने काउंटिंगिं टीम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतगणना के कार्य को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए राउंड वाइज ईवीएम टेबल पर आएंगी। इन ईवीएम का कंट्रोल यूनिट के नंबर से मिलान करना सुनिश्चित करें। इस बारे में उम्मीदवार के एजेंट को भी दिखाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को मोबाइल फोन, घड़ी, बेल्ट, अंगूठी, पेन इत्यादि ले जाने पर पूर्णरूप से पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य बेहद ही महत्वपूर्ण होता है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी इस प्रशिक्षण में प्रत्येक पहलू की जानकारी रखें। रिहर्सल के दौरान मतगणना के समय जमा करवाए जाने वाले प्रपत्रों की भी जानकारी दी गई। सभी टेबल पर चुनाव से जुड़ी सामग्री काउंटिंग टीम को वितरित करवाई जाएगी। 16 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। इस अवसर पर एआरओ निखिल सिंगला, अलेवा तहसीलदार रमन कुंडू, नायब तहसीलदार हरीश बिजारणिया, बीआरसी रणपाल श्योकंद, प्राचार्य वजीर दलाल, चुनाव समन्यवक मास्टर रामप्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed