{"_id":"5840742e4f1c1b9345de7ea5","slug":"martyred-major-cremate-village-helicopter-crash-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर संजीव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर संजीव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
मेजर संजीव लाठर का फाइल फोटो।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के सुकना जिले में आर्मी कैंप के पास हेलीकॉप्टर क्रैश लैंडिंग में शहीद हुए मेजर संजीव लाठर का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। संजीव लाठर के शहीद होने की सूचना से उनके गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि मेजर संजीव लाठर के पिता महेंद्र सिंह लाठर हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर से सेवानिवृत्त हैं और कई साल से भिवानी के विद्या नगर में रह रहे हैं।
34 वर्षीय मेजर संजीव लाठर गांव में आते रहते थे। उनके परिवार के लोग गांव में रहते हैं। जैसे ही गांव में हेलीकॉप्टर क्रैश लैंडिंग में शहीद होने की सूचना मिली तो गांव में मातम पसर गया। मेजर संजीव लाठर का शव शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।