फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   married women suffers poison from young men by swallowing poison

युवकों से परेशान विवाहिता की जहर निगलने से मौत

Fri, 13 Sep 2019 05:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
married women  suffers poison from young men  by swallowing poison
युवकों द्वारा तंग करने और अश्लील मैसेज भेजने से परेशान एक विवाहिता ने जहर निगल लिया, जिससे उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी इस इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को लगभग साढ़े पांच बजे एक गांव की रहने वाली 34 वर्षीय विवाहिता ने जहर निगल लिया। जब उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान वीरवार शाम को उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। महिला के पति ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी को अमित और विनोद नामक युवक परेशान कर रहे थे। दोनोें उसे गंदे-गंदे मैसेज भेजते थे। एक बार दोनों युवकों ने उसकी पत्नी का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। दोनों युवकों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अमित और विनोद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने कहा कि जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed