फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Married women are demanding dark red sarees on Karva Chauth.

Jind News: करवाचौथ पर सुहागिन कर रही गहरे लाल रंग की साड़ियों की मांग

Sun, 05 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married women are demanding dark red sarees on Karva Chauth.
04जेएनडी03 : सावर गर्ग
जींद। करवाचौथ का पर्व आते ही बाजारों की रंग-रौनक लौट आई है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और इस दिन सोलह शृंगार करती हैं। महिलाएं अभी से पसंदीदा लहंगे-साड़ियां, शृंगार का सामान और गहने खरीदने लगी हैं। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार महिलाओं को सिल्वर, गोल्डन और गहरे लाल रंग के कपड़े व गहने भा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को इस बार त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसको लेकर महिलाओं में उत्साह अभी से दिख रहा है। बाजार में तीन से छह हजार रुपये तक कीमत की साड़ी बिक रही हैं। वहीं कपड़े, गहने, कॉस्मेटिक सामान की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। इस बार महिलाएं हैवी बुनाई-कढ़ाई की साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। वहीं बाजार में सजावटी छलनियों चूड़ियां और मेहंदी की भी जमकर खरीद हो रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
लेटेस्ट जरकन सिल्क की साड़ियों की मांग
इस बार करवाचौथ पर बिक्री दोगुना हो रही है। कपड़े, गहने, कॉस्मेटिक सामान सबसे ज्यादा बिक रहा है। बाजार में लेटेस्ट जरकन सिल्क की साड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं। वहीं हैवी बुनाई-कढ़ाई की साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। -सावर गर्ग, बैंक रोड स्थित साड़ी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलह शृंगार बना केंद्र
करवाचौथ में सुहाग के शृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाओं की सुविधाओं के लिए दुकान के बाहर ही स्टाल लगा दी गई है। इसमें मेहंदी, चूड़ियां, नेल पॉलिश, मस्कारा, आई लाइनर, मेकअप किट समेत सोलह शृंगार का सभी सामान है। लिक्विड लिपस्टिक मैट फिनिश समेत मेकअप किट की बिक्री बढ़ गई है। -अमन, एसडी स्कूल स्थित कॉस्मेटिक स्टोर के दुकानदार

करवाचौथ दस को ही मनाएं : ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य सोम शर्मा ने बताया कि करवा चौथ दस अक्तूबर को मनाया जाएगा। नौ अक्तूबर की रात 10:55 बजे चतुर्थी तिथि आरंभ होगी। इसका उदय दस अक्तूबर को प्रातः काल को होगा। ऐसे में सभी सुहागिनें इसी दिन करवा चौथ मनाएं। उन्होंने बताया कि करवाचौथ दस अक्तूबर की रात 8:17 बजे चंद्रमा का उदय होगा और शाम 7:39 मिनट तक चतुर्थी रहेगी।

04जेएनडी03 : सावर गर्ग

04जेएनडी03 : सावर गर्ग

04जेएनडी03 : सावर गर्ग

04जेएनडी03 : सावर गर्ग

04जेएनडी03 : सावर गर्ग

04जेएनडी03 : सावर गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed