फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   marpeet and loot case file

मारपीट व लूटपाट के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
marpeet and loot case file
सदर पुलिस नरवाना ने खरड़वाल गांव के पास एक व्यक्ति का रास्ता रोककर उससे 36 हजार 590 रुपये छीनने के आरोप में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पानीपत निवासी नारायाण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रूहानी सर्जिकल कंपनी में काम करता है। 24 सितंबर को वह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मार्केटिंग के लिए धमतान गांव में अपनी बाइक पर सवार हो जा रहे थे तो खरड़वाल गांव नहर पुल के पास अज्ञात चार लोगों ने उसका रास्ता रोककर लिया और डंडे से उनकी बाइक गिरा दी। इसके बाद अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट करके उनसे 36 हजार 590 रुपये लेकर फरार हो गए है। इसके बाद वे देर शाम सदर पुलिस थाना में पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी सत्यवान ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चार लोगों के खिलाफ नकदी लूटने व मारपीट करने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed