फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Many decisions for the improvement of the city in the trade board meeting

Jind News: व्यापार मंडल की बैठक में शहर के सुधार के लिए कई निर्णय

Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Many decisions for the improvement of the city in the trade board meeting
09जेएनडी33: बैठक में मौजूद वि​भिन्न संगठनों के पदा​धिकारी। संगठन
जींद। शहर से अतिक्रमण हटवाने, ऑनलाइन मार्केटिंग, सेफ्टी फायर उपकरण दुरूस्त करवाने व दस का सिक्का प्रचलन में लाने के लिए वीरवार को व्यापार मंडल की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसमें शहर के व्यापारी संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह बैठक प्रधान अनिल अग्रवाल, जिला प्रधान रिषभ जैन एवं सरंक्षक ओमप्रकाश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि जींद मे अब दस के सिक्के चलन में लाए जाएंगे। व्यापारी कल्याण कोष बनाया गया और जल्द इसमें राशि बढ़ाएंगे, ताकि आगजनी होने पर अपने स्तर पर व्यापारी की तत्काल मदद की जा सके। इसके अलावा बैठक में शहर के बाजारों में मुख्य मार्ग तक बढ़ रहे अतिक्रमण को सीमा में रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। ऑनलाइन मार्केटिंग रोकने के बारे में जागरूकता फैलाने को लेकर निर्णय लिया गया। बाजारों में फायर उपकरण व कैमरे लगाने पर भी बैठक में विचार किया गया। बैठक में व्यापार मंडल जींद से जुड़े 25 संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापारी हित से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक का संचालन व्यापार मंडल के प्रवक्ता राजू लखीना, सुनील वशिष्ठ एवं मंडल के महासचिव मनोज अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर राजेश मक्कड़, श्यामसुंदर गोयल, जयभगवान सिंगला, महेंद्र मंगला, शिवचरण गोयल, अमित कुमार, सुनील जिंदल, गौरव गुंबर, अजय गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed