{"_id":"66788e3fcf9ab975f20c51bf","slug":"many-days-of-38-colonies-legalized-rs-28-crore-will-be-spent-on-the-facility-jind-news-c-199-1-sroh1007-118918-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वैध हुईं 38 कॉलोनियों के बहुरे दिन, सुविधा पर खर्च होंगे 28 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वैध हुईं 38 कॉलोनियों के बहुरे दिन, सुविधा पर खर्च होंगे 28 करोड़ रुपये
Mon, 24 Jun 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी08 : वैध हुई कॉलोनियों में कच्ची गलियों को पक्का करने का शुरू हुआ कार्य। संवाद
जींद। एक साल में वैध हुईं 38 कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा देने के लिए नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है। इन 38 कॉलोनियों में 28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से कुछ कॉलोनियों में काम शुरू भी कर दिया गया है। कुछ में जल्द ही शुरू किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के कारण इन कार्यों में कुछ देरी हुई है, लेकिन अब विधानसभा चुनाव से पहले सभी कॉलोनियों में गलियों को पक्का करने, स्ट्रीट लाइट लगाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा गंदे पानी की निकासी से संबंधित सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
पिछले साल शहर की कुछ कॉलोनियों को सरकार ने वैध किया था। इस साल भी कुछ कॉलोनियों को वैध घोषित किया है। कुल मिलाकर 38 कॉलोनियां वैध हुई हैं। इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने से टेंडर नहीं हो पाए। अब नगर परिषद ने टेंडर छोड़कर काम शुरू करवा दिया है। कुछ कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू हो गए हैं, जबकि कुछ में जल्द ही शुरू हो जाएगा। नगर परिषद का प्रयास है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह सभी कार्य पूरे हो जाएं, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। यह शहर की आउटर कॉलोनियां हैं।