फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Manoj tiwari in jind and hema malini will campaign in narwana

जींद में मनोज तिवारी व नरवाना में हेमामालिनी करेंगी चुनाव प्रचार

Fri, 18 Oct 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Manoj tiwari in jind and hema malini will campaign in narwana
चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में माहौल अपने पक्ष में बनाने के लिए नेताओं व राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोक दी है। इसी कड़ी में शनिवार को फिल्म अदाकार व सांसद हेमा मालिनी नरवाना में और भोजपुरी गायक व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं उचाना में सांसद व एक्टर सनी देओल प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कभी चुनावी रैलियों का गढ़ रहे जींद में इस बार चुनाव प्रचार काफी ठंडा रहा। हालांकि जुलाना में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जनसभाएं की हैं। वहीं नरवाना व उचाना में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभाएं हुई हैं। जींद में अभी तक कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व दुष्यंत चौटाला का चुनाव कार्यक्रम हुआ है। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तीन बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी बबलू गोयल ने बताया कि तीनों नेता भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

नरवाना भाजपा के मीडिया प्रभारी शुभम हालू ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी शनिवार को सुबह दस बजे नरवाना पहुंचेगी। भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा के लिए रोड शो करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed