{"_id":"65f350bd2a76f17eb20a92c6","slug":"manohar-lal-was-a-failed-chief-minister-that-is-why-he-was-removed-bhardwaj-jind-news-c-199-1-sroh1007-114345-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहरलाल नाकाम मुख्यमंत्री थे, इसलिए हटाया : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहरलाल नाकाम मुख्यमंत्री थे, इसलिए हटाया : भारद्वाज
Fri, 15 Mar 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
जींद। भाजपा सरकार ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि साढ़े 9 वर्ष के दौरान हरियाणा के अंदर व्यवस्था के मामले में हर वर्ग को परेशानी दी गई। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री पद पर बैठे मनोहर लाल को हटाया गया। दिल्ली में बैठे भाजपाई जान गए कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर भाजपा के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। इससे बचने के लिए आनन-फानन में यह उलटफेर किया गया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति सदस्य एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने सफीदों रोड स्थित अपने कार्यालय में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार से बचने के लिए लोगों को ठगना चाहती है। गठबंधन इसलिए तोड़ा गया है कि भाजपा और जजपा अलग-अलग होकर वोट विभाजन कर सकें, लेकिन हरियाणा के लोग जागरूक हो चुके हैं। वह भाजपा और जजपा के झांसे में अब नहीं आएंगे। आने वाले दिन में भाजपा और जजपा के तरह-तरह के ड्रामे सामने आ सकते हैं। जिस भाजपा ने पिछले साढ़े 9 वर्षों के दौरान ओबीसी वर्ग को नहीं पूछा, वह अब चुनाव के समय ओबीसी कार्ड खेल रही है। हरियाणा का हर वर्ग समझदार और शिक्षित हो चला है, इसलिए इस बार हरियाणा के अंदर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हर वर्ग के लोग कदमताल करेंगे। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र शर्मा, श्यामलाल, जोगेंद्र, फूलचंद, जयप्रकाश, रामवीर शर्मा, वेदप्रकाश, सतीश, पूर्व सरपंच राममेहर, जयभगवान, सतपाल रेढू, विष्णु दत्त, जयपाल भी मौजूद रहे।