फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Manisha in Rangoli, Ritu first in fashion show

Jind News: रंगोली में मनीषा, फैशन शो में ऋतु प्रथमं

Wed, 01 Mar 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Manisha in Rangoli, Ritu first in fashion show

विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रहा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला महोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें एथनिक फैशन शो में ऋतु, डॉ. मीनाक्षी व तमन्ना ने पहला स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में सुमन, मनीषा व डॉ. हिमांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। फीमेल मास्टर शेफ में चारुल, लेमन रेस में डॉ. सुमिता आशरी, सीमा दहिया व ज्योति, मटका रेस में मनीषा व मिश्री, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रियंका, सुनीता व अर्चना, मेकअप में पलक व वाद-विवाद भाषण प्रतियोगिता में कुसुम ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा तथा राजकीय महाविद्यालय किनान की प्राध्यापिका सुनीता तोमर मुख्यातिथि रहीं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि आप चाहें किसी भी क्षेत्र में जाएं, आप सभी जगह अपने कॅरियर में आगे बढ़ सकती हैं। शिक्षा एक बहुत बड़ा माध्यम है। लड़कियां शिक्षा के माध्यम से परिवार में अहम योगदान अदा करती हैं। वे समान अवसर पाकर अच्छा मुकाम हासिल कर सकती हैं। हमें महिलाओं को आर्थिक, शैक्षिक तौर पर सक्षम, आत्मनिर्भर व बहादुर बनना होगा। दुनिया को दिखाने व खुद को साबित करने का कठोर इच्छाशक्ति उनको जज्बा बनाना होगा। कहा कि अब सरकार ने कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू कर दिए हैं। हमें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना होगा। हमें हर दिन महिला दिवस मनाने की जरूरत है। मनीषा रंधावा ने कहा कि महिलाओं को खुद को जागरूक करना होगा। वे पुरुषों से बेहतर कर सकती हैं। डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि हमें खुद को ऐसा बनाना होगा कि सामने वाले को इतना मजबूर कर दो कि वह कुछ गलत करने से पहले आपको देख कर ही डर जाए। वह मेहनत, लगन व सच्चाई से आगे बढ़ेंगी। एक महिला का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन, डॉ. निशा द्योपा, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रोफेसर एसके सिन्हा, डॉ. चेतना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed