फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man sentenced to life imprisonment for killing youth in Jind

Jind: युवक की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने 40 हजार रुपये जुर्माने भी लगाया

Tue, 18 Oct 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 09:24 PM IST
सार

अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये जुर्माने भी लगाया है। शराब पीते समय हुए विवाद में हत्या की गई थी। शव को झाड़ियों में डाल मामला सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
Man sentenced to life imprisonment for killing youth in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google

विस्तार

जींद में युवक की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अदालत ने फरैण कलां निवासी प्रवीन को दोषी करार देते हुए आजीवन कैद और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फरैण कलां गांव निवासी निवासी मनोज ने 25 जुलाई 2019 को सदर नरवाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रात को उसके भाई मुकेश का शव खानपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला था।

विज्ञापन


घटना वाली रात प्रवीन और मुकेश को गांव के जल घर के निकट शराब पीते देखा गया था। जिसके बाद उसका भाई घर वापस नहीं आया। सुबह मुकेश का शव खानपुर रोड के पास झाड़ियों से मिला। मनोज ने आरोप लगाया था कि उसके भाई मुकेश की हत्या गांव के ही प्रवीन उर्फ बीना ने की है।
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके चलते प्रवीन ने मुकेश की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में डाल फरार हो गया ताकि मामला सड़क हादसे का दिखाई दे। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मनोज की शिकायत पर प्रवीन के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अदालत ने प्रवीन को आजीवन कारावास की सजा और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed