फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man dies after being hit by train

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 31 Mar 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 31 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
जींद। शहर के भिवानी-रोहतक बाइपास रेलवे ओवरब्रिज पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को दिल्ली की ओर से 54035 पुरानी दिल्ली जाखल पैसेंजर आ रही थी। ट्रेन जब शहर के भिवानी-रोहतक बाइपास रेलवे ओवरब्रिज पुल के नीचे पहुंची तो वहां एक युवक उसकी चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसने छींटदार काले रंग की पेंट और नीले रंग की जींस पहने हुए हैं। पांव में ब्राउन रंग के जूते डाल रखे हैं। हाथ पर काले रंग का धागा भी बंधा है। जांच अधिकारी एएसआई हरिओम ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed