{"_id":"65342fa94050fefb1d0d7c69","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-jind-news-c-199-1-sroh1006-7579-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बिशनपुरा स्टेशन के पास युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के पास पुलिस को आधार कार्ड, रेलवे टिकट और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जीआरपी को शनिवार सुबह सूचना मिली कि बिशनपुरा स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है और वह उसका शव ट्रैक पर पड़ा है। सब इंस्पेक्टर बुद्धदेव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का चेहरा और सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था, जिससे पहचान पाना बेहद मुश्किल है।
मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से आधार कार्ड मिला, जिसमें पता शमशेर पुत्र रामसिंह, जवाहर नगर जींद लिखा हुआ है। वहीं उसके पास से 13 अक्तूबर की पिल्लूखेड़ा से जींद की ट्रेन टिकट मिली है और इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ है, जो झूंझनू कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। जांच अधिकारी बुद्धदेव ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखवा दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।