{"_id":"67bcb9539e7c366a7d00a270","slug":"man-arrested-with-two-boxes-of-liquor-jind-news-c-199-1-sroh1006-130542-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शराब की दो पेटियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शराब की दो पेटियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Mon, 24 Feb 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना पुलिस ने लोहचब गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से शराब की दो पेटी भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोहचब निवासी शमशेर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि लोहचब गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता है। इस पर पुलिस तुरंत लोहचब पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। उसके पास से शराब की दो पेटी बरामद हुई। जब उससेे शराब बारे लाइसेंस मांगा तो नहीं मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान लोहचब निवासी शमशेर के तौर पर बताई। जांच अधिकारी एसआई रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।