फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Majra Khap supported the sarpanch's dharna

जींद: सरपंचों के धरने को माजरा खाप ने दिया समर्थन

Tue, 14 Feb 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Majra Khap supported the sarpanch's dharna
जींद। ई-टेंडरिंग के विरोध में एक माह से बीडीपीओ कार्यालय के बाहर सरपंचों का धरना जारी है। धरने को मजबूती प्रदान करने के लिए खाप समर्थन में आने लगी हैं। माजरा खाप के प्रधान गुरुविंद्र सहित कई खाप प्रतिनिधियों ने पहुंचकर समर्थन दिया और कहा कि सरपंचों की मांग जायज है और खाप सरपंचों का पूरा साथ देगी। कहा कि सरकार सरपंचों की सुनवाई करे नहीं तो बडे़ आंदोलन के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

सोमवार को धरने पर ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की प्रधान प्रीति देवी, उपप्रधान नरेश भुक्कल ने कहा कि सरकार उनके शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को कमजोरी न समझे। जिस दिन सरपंच अपने गांव के तमाम लोगों के साथ मोर्चा संभालेंगे, उस दिन शासन-प्रशासन से व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाएगा। हैबतपुर के सरपंच ऋषिपाल सिहाग ने कहा कि सरकार बातचीत में कोई रूचि नहीं दिखा रही हैं। इससे साफ हैं कि सत्ताधारियों का रवैया नकारात्मक हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। सरपंचों से बात करनी चाहिए। उनकी बात सुननी चाहिए ताकि इसका समाधान निकल सके। सोमवार को सरपंचों के धरने पर समर्थन देने के लिए माजरा खाप के प्रधान गुरूविंद्र सिंह सरदार, प्रवक्ता समुंद्र सिंह , सचिव महेंद्र सिंह सहारण और पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह रिढाल, बूरा खाप के उपप्रधान वेद बूरा, नवाब सिंह चीमा, रघुबीर सिंह नौगामा खाप के अनेकों प्रतिनिधियों ने धरने पर पहुंचकर कहा कि सरकार को जनहितों से कोई सरोकार नहीं हैं। इसलिए वह सरपंचों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द ही सरपंचों की मांग पर सुनवाई करते हुए समाधान का रास्ता तय नहीं किया तो आंदोलन बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। धरने पर वर्तमान में जो सरपंच बैठे हैं। इनके साथ तमाम गांव के ग्रामीण, खाप और विभिन्न संगठनों के लोग ताल ठोंकने का काम करेंगे। इस अवसर पर मांडो गांव के सरपंच अनिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed