फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Major Dhyan Chand's contribution to the world of sports will be remembered: Bedi

खेल जगत में मेजर ध्यानचंद का योगदान याद रखा जाएगा : बेदी

Mon, 31 Aug 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Major Dhyan Chand's contribution to the world of sports will be remembered: Bedi
फोटो 1 नरवाना। खिलाड़ियों से मिलते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का खेल जगत में दिया गया गौरवमयी योगदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों और सीमित खेल सुविधाओं के बावजूद मेजर ध्यानचंद ने अपने अद्भुत खेल कौशल से दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। यही कारण है कि उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है और आज भी वे देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत, आइकॉन और रोल मॉडल हैं।
विज्ञापन

बेदी रविवार को नवदीप स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता का आयोजन जिला हॉकी एसोसिएशन और शहीद भगत सिंह हॉकी क्लब, नरवाना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा समाज और राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं। शिक्षा और खेल के माध्यम से युवाओं को उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाएं युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन, संस्कार और भाईचारे की भावना को मजबूत करती हैं। शिक्षित और स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं और स्टेडियमों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

खिलाड़ियों को खुराक भत्ता देने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इस दौरान मंत्री ने हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब प्रधान भारत भूषण भी मौजूद रहे।

फोटो 1 नरवाना। खिलाड़ियों से मिलते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
फोटो 2 नरवाना। मेजर ध्यानचंद को पुष्प रूपी श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed