फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Main street of Dalamwala turns into a pond; villagers distressed by knee-deep, filthy water.

Jind News: दालमवाला की मुख्य गली बनी तालाब, घुटनों तक भरे गंदे पानी से ग्रामीण परेशान

Thu, 01 Oct 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Main street of Dalamwala turns into a pond; villagers distressed by knee-deep, filthy water.
कंडेला 31, गंदे पानी से भरी गली, साइकिल से बच्चे गुजरने पर मजबूर02 संवाद
कंडेला। गांव दालमवाला की मुख्य गली इन दिनों जलभराव के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों से गंदा पानी गली में भरा है। गली ने तालाब का रूप ले लिया है और ग्रामीणों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील, सतबीर, अनिल, सत्यवान व अजमेर ने बताया कि गली में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे साइकिल लेकर पानी से गुजरने को मजबूर हैं। फिसलने से कई बार बच्चों को चोट लग चुकी है जबकि गंदे पानी के कारण कपड़े और किताबें भी खराब हो जाती हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मच्छर और मक्खियां बढ़ गई हैं। बदबू से भी लोग परेशान हैं। उन्होंने आशंका जताई कि जल्द निकासी नहीं हुई तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने गली में नाला बनवाने और फिलहाल पंप से पानी निकलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी निकासी की जगह नहीं, इसलिए बनी समस्या
सरपंच चंद्रपति ने बताया कि पानी निकालने के लिए उचित जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार बातचीत की जा चुकी है। स्थायी समाधान के लिए प्रशासन के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed