{"_id":"6a1c7940fd1f1491900cec2b","slug":"mahipal-khatkar-becomes-vice-president-of-kanya-gurukul-khera-committee-jind-news-c-199-1-sroh1006-154345-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कन्या गुरुकुल खेड़ा कमेटी के उप प्रधान बने महीपाल खटकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कन्या गुरुकुल खेड़ा कमेटी के उप प्रधान बने महीपाल खटकड़
विज्ञापन
31जेएनडी27-कन्या गुरुकुल खेड़ा कमेटी उप प्रधान चुने गए मीटिंग में मौजूद महीपाल खटकड़। स्रोत पदा
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। कन्या गुरुकुल खेड़ा में रविवार को कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खटकड़ खाप के प्रधान हरिकेश काब्रच्छा ने की। इस दौरान वर्तमान कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और गुरुकुल की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार किया गया।
सर्वसम्मति से उप प्रधान महीपाल खटकड़ को अगले तीन वर्ष के लिए फिर से चुना गया। चयन के बाद महीपाल खटकड़ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे और अधिक मेहनत व ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि 1984 में स्वामी गौरक्षानंद महाराज की ओर से शुरू किया गया यह कन्या गुरुकुल आज एक वट वृक्ष बन चुका है। यहां 15 से अधिक गांवों की बेटियां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
दूर-दराज के गांवों की छात्राएं भी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। संस्था नारी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस मौके पर सरपंच संदीप गुरुकुल खेड़ा, मंदीप लोधर, धर्मपाल प्रधान नगूरां, लीला छापड़ा, धोला खटकड़, हरिकेश शास्त्री, हवा सिंह करसिंधु, कृष्ण जेई, संदीप खटकड़ और धर्मपाल करसिंधु उपस्थित रहे।