फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahesh Yadav of Rewari became Deputy Secretary in the Union Public Service Commission

Jind News: रेवाड़ी के महेश यादव संघ लोक सेवा आयोग में बने उप सचिव

Sat, 08 Nov 2025 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Yadav of Rewari became Deputy Secretary in the Union Public Service Commission
यूपीएससी में उप सचिव बनने पर महेश यादव को बधाई देते गणमान्य। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 निवासी महेश यादव को केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की तरफ से पदोन्नत कर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में उप सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदोन्नति आदेश के अनुक्रम में उन्होंने नए पद पर अपना चार्ज ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

इस पदोन्नति से पूर्व महेश यादव केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नत होने पर प्रेम शरन, डॉ. हरीश वेटरनरी सर्जन जाटूसाना, रिटायर्ड लेबर कमिश्नर एसएन शर्मा और एमएस यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

यूपीएससी में उप सचिव बने महेश यादव ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा सहित देशभर की प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी करने, ग्रुप-ए अधिकारियों के अनुशासनात्मक मामलों में सलाह तथा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में पदोन्नति के मामलों को भी देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में वे केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और इसके सम्बद्ध विभागों जैसे शिक्षा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दूरदर्शन निदेशालय, जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग में अनुभाग अधिकारी और अवर सचिव के पद के अलावा बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर जैसे पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वे मूलरूप से जिले के मीरपुर गांव के स्थाई निवासी हैं तथा वर्तमान में सेक्टर 3 में रह रहे हैं। सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में संयुक्त सचिव और महासचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed