फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Maharishi Valmiki gave the message of harmony and equality: Cabinet Minister

महर्षि वाल्मीकि ने दिया समरसता और समानता का संदेश : कैबिनेट मंत्री

Tue, 07 Oct 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki gave the message of harmony and equality: Cabinet Minister
06जेएनडी15-मह​र्षि बाल्मीकि जयंती पर हुए कार्यक्रम में संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार - फोटो : katra news
नरवाना। पिपलथा गांव में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे। मंत्री बेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समरसता, सौहार्द और समानता का अमर संदेश दिया। उन्होंने शिक्षा और संस्कार को मानव जीवन का शाश्वत दर्शन बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी इसी भावना से गरीब, पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग को सशक्त करने के लिए काम कर रही है। अब स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये की सब्सिडी के साथ ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पहले गारंटी की शर्त थी जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। ड्रोन दीदी, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटीशियन और टेक्नीशियन जैसी योजनाओं से लोगों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समानता और भाईचारे से ही सभ्य समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है। इस अवसर पर मंत्री का पगड़ी और सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकली शोभा यात्रा को मंत्री ने दिखाई झंडी

वाल्मीकि युवा संस्था की तरफ से महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर शोभा यात्रा निकाली। उसको मंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा वाल्मीकि मंदिर, चोपड़ा पत्ती से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मंत्री बेदी ने कहा कि शोभा यात्रा का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि के संदेश, शिक्षा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने शेड, हॉल और मंदिर निर्माण का आश्वासन दिया तथा भंडारे के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed