फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahapanchayat... peace in Haryana, turmoil in Punjab

Jind News: महापंचायत... हरियाणा में शांति, पंजाब में उबाल

Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat... peace in Haryana, turmoil in Punjab
04जेएनडी45: दातासिंह वाला बार्डर पर तैनात पैरामिलट्री के जवान। स्रोत पुलिस प्रवक्ता - फोटो : -ज्योंति नगर पंचायत अध्यक्ष का आवास, जिस पर फेंके गए पत्थर।
जींद। खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इसी का असर रहा कि बॉर्डर से हरियाणा की तरफ शांति रही जबकि पंजाब की ओर किसानों का जोश उबाल मारता रहा।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने दातासिंह वाला बाॅर्डर की तरफ जाने वाले किसानों को रोकने व कानून व्यवस्था को बनाने के लिए एक दिन पहले ही रणनीति बना ली थी। यहां पर जिला पुलिस समेत 21 पैरामिलिट्री की कंपनियों को तैनात किया गया था। इनकी देखरेख के लिए 18 डीएसपी दिनभर तैनात रहे। इसके अतिरिक्त एसपी राजेश आर्य भी दातासिंह वाला बाॅर्डर पर पहुंंचे जहां पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फोर्स को अलर्ट किया।
विज्ञापन

खनौरी बार्डर पर शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत हुई। इसमें हरियाणा की तरफ से ज्यादा भीड़ नहीं हुई। हरियाणा के किसानों ने टोहाना में आयोजित महापंचायत में भाग लिया। पुलिस ने किसानों की ज्यादा संख्या में जाने के अंदेशे के चलते दाता सिंह वाला के पास नाका लगाया हुआ था। इसके अलावा बाॅर्डर के आसपास के क्षेत्र में जिलाधीश द्वारा धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लगाई गई। इसमें पांच से ज्यादा लोगों को एक साथ खड़ा होने पर भी मनाही थी। इसमें पांच कंपनी सेंटर फोर्स, चार कंपनी आईआरबी, दो एचपी, एक कंपनी दुर्गा शक्ति, एक कंपनी महिला फोर्स समेत जिला पुलिस की 9 कंपनियां तैनात रहीं। इसके बावजूद जिल से अधिकतर किसान टोहाना में हुई किसान महापंचायत में शामिल हुए। खनौरी बाॅर्डर पर हुई महापंचायत में बाॅर्डर के आसपास के गांवों व मुख्य मार्गाें पर पर भी पुलिस के पहरे जरूर लगे, लेकिन यहां से पंजाब की तरफ शायद ही कोई किसान गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आसपास के क्षेत्र के लोगों को होती है परेशानी
खनौरी बाॅर्डर पर होने वाले आंदोलन के कारण गढ़ी, दातासिंह वाला, पीपलथा, पदार्थखेड़ा, रसींदा नेपेवाला, हंसडैहर गांवों के लोगों को परेशानी होती है। यहां से वाहनों का आवागमन बढ़ जाता है। फरवरी में हुए आंदोलन के कारण यहां पर सबसे ज्यादा वाहनों का आवागमन हुआ। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हुई थी।

महापंचायत में ये भी पहुंचे

खनौरी बाॅर्डर पर हुई महापंचायत में मुख्य तौर पर काका सिंह कोटड़ा, सुखजीत सिंह हरदोझंडे, सरवन सिंह पंधेर, दिलबाग हरिगढ़, सुरजीत फूल, अमरजीत मोहड़ी, इंदरजीत सिंह कोटबुड्डा, लखविंद्र सिंह औलख, अभिमन्यु कोहाड़, गुरदास सिंह, राजिंद्र चहल, बलदेव सिंह सिरसा, सुखदेव भोजराज, सुखजिंद्र खोसा, अरुण सिन्हा बिहार, जसदेव सिंह मध्यप्रदेश, कुर्बुरु शांताकुमार कर्नाटक, पीआर पांड्यन तमिलनाडु, संदीप सिंह, मनिंद्र मान व इंद्रजीत पन्नीवाला राजस्थान, शेरा अटवाल, हरसुलिंद्र सिंह, हरपाल चौधरी, अनिल तालान, जितेंद्र शर्मा, अवनीश पंवार उत्तर प्रदेश, वेंकटश्वर नल्लामल्ला, तेलंगाना, अनिल श्योपुर मध्यप्रदेश से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed