फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahant Baba Bansigiri started 41 days of Panchdhuna penance.

Jind News: महंत बाबा बंसीगिरी ने शुरू की 41 दिन की पंचधुना तपस्या

Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mahant Baba Bansigiri started 41 days of Panchdhuna penance.
17 जुलाना 01: करसोला गांव में धुने पर बैठे महंत बंसीगिरी।
जुलाना। क्षेत्र के गांव करसोला स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक डेरे बाबा माडूनाथ में रविवार से महंत बाबा बंसीगिरी महाराज ने 41 दिवसीय पंचधुना तपस्या शुरू कर दी। तपस्या के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं और भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

महंत बाबा बंसीगिरी महाराज हर वर्ष लोककल्याण, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मानव मात्र के कल्याण की भावना से पंचधुना तपस्या करते हैं। यह साधना 41 दिनों तक निरंतर चलेगी जिसके दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाबा अग्नि धुनों के मध्य बैठकर प्रभु भजन, ध्यान और तपस्या करेंगे। इस अवधि में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा की परिक्रमा करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

पंचधुना तपस्या के शुभारंभ को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा की यह साधना क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इस अवसर पर सुरेश मिस्त्री, जयदीप, राजेश लाठर, मंदीप भक्त, सोनू, नवीन, टिंकू, बलजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed