फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   maha panchayat today in kilajafargarh

मुआवजे के अलावा अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर किलाजफरगढ़ में आज होगी महापंचायत

Sun, 28 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
maha panchayat today in kilajafargarh
राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के निर्माण में उचित मुआवजे की मांग व अन्य सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए रविवार को किलाजफरगढ़ गांव में धरनास्थल पर हरियाणा स्वाभिमान महापंचायत होगी। पंचायत में आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। महापंचायत की तैयारियों के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर ग्रामीणों, खाप प्रधानों, सरपंचों, जिला पार्षदों व पंचों को गांव-गांव जाकर निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के निर्माण में उचित मुआवजे के साथ-साथ एसवाईएल नहर, फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य, मेट्रो रेल का विस्तार, पूर्व में रहे सभी जिला पार्षद, शहरी पार्षद, ब्लॉक समिति मेंबर व गांव के पंचों की पेंशन की मांग उठाई जाएगी। पंचायत में शादीपुर व गतौली आदि गांव का मुद्दा भी उठाया जाएगा। शादीपुर व गतौली आदि गांव का जमीन मुआवजे का मामला लंबे समय से आर्बिटेशन में लंबित पड़ा है। किसान नेता रमेश दलाल ने बताया कि आंदोलन को देशभर से सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला है। दादरी व जुलाना के बाद अब महेंद्र के बाघौत, सोनीपत के मंडोरा, महम के खरकड़ा में भी किसान आंदोलन के बैनर तले धरने पर बैठ गए है। 28 को हरियाणा स्वाभिमान महापंचायत हरियाणा के इतिहास में सबसे बड़ी पंचायत होगी। हरियाणा की दिशा व दशा तय करने का काम करेगी। महापंचायत में आंदोलन की नींव रखी जाएगी। इसमें जुलाना को सब डिवीजन बनाने व जींद-रोहतक मार्ग को पूरा करने सहित कई मुद्दे उठाए जाएंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed