फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made students aware through audio and video

Jind News: ऑडियो व वीडियो के माध्यम से छात्राओं को किया जागरूक

Sun, 10 Mar 2024 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Made students aware through audio and video
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के संस्कृत और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान से मतदान जागरूकता विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने की, जिसमें संयोजिका की भूमिका डॉ. नीलम सांगवान तथा सह-संयोजिका मीना मलिक रही। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय उच्चतर शिक्षा की ईसीआई स्वीप वेबसाइट से मेरा पहला वोट देश के नाम, चुनाव का पर्व, देश का पर्व, वोट गीत जरूरी है विषयों पर छात्राओं को लघु फिल्म, शपथ, जीत के साथ-साथ मतदान की आवश्यकता क्यों है के बारे में बताया गया। साथ ही ऑडियो व वीडियो के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को अपने मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया गया, जिसकी सहायता से जिन्होंने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वह करवा लें तथा जिनके नाम, आयु, पते इत्यादि में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो उसको भी ठीक कर सकती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंप्यूटर सहायिका सुश्री सुरभि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed