फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made obscene video, put on WhatsApp, threatened to kill

अश्लील वीडियो बना व्हाट्सएप पर डाला, जान से मारने की धमकी दी

Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Made obscene video, put on WhatsApp, threatened to kill
जींद। महिला के साथ मारपीट कर उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो बनाने और रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2020 में उसने गुरथली गांव के व्यक्ति दिलबाग के साथ शादी की थी। इस दौरान दिलबाग ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद कुछ दिनों तक तो वह सही रहा, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद शहर के ही कमल और अशोक जांगड़ा ने भी उसका रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी। 24 सितंबर को आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला के पति दिलबाग, अशोक जांगड़ा और कमल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed