फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made aware about crop residue management

Jind News: फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

Sat, 14 Sep 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Made aware about crop residue management
13जेएनडी22: जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद किसान। संवाद
सफीदों। बसीनी और बडौद गांव के किसानों को कृषि विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डाॅ. सुशील कुमार ने की।
विज्ञापन

डाॅ. सुशील कुमार ने कहा कि पहले किसानों को फसल अवशेष का प्रबंधन करने में बड़ी परेशानी होती थी। फसल का अवशेष खेत में जलाने से न केवल जमीन को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कई योजनाएं चलाई हैं। विभाग के इस कदम से फसल अवशेष प्रबंधन को बल मिला है। फसल अवशेष का प्रयोग अब बिजली उत्पादन और प्लाईबोर्ड बनाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को अनुदान राशि पर उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को बताया कि धान के अवशेष व पराली जलाने से मिट्टी में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध जीवाश्म, नाइट्रोजन, फास्फोरस व अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक गौरव कुमार ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र जैसे एसएमएस, सुपर सीडर, स्ट्रा बेलर, एमबी प्लाऊ व अन्य यंत्रों के प्रयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed