फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ludana Champion in Women's All Open National Style Kabaddi

Jind News: महिला ऑल ओपन नेशनल स्टाइल कबड्डी में लुदाना चैंपियन

Mon, 11 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ludana Champion in Women's All Open National Style Kabaddi
11जेएनडी25: कबड्डी के मैच में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। सरस्वती पब्लिक स्कूल घोघड़िया में आयोजित हुई महिला ऑल ओपन नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में लुदाना (जींद) की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबला लुदाना की टीम का महराणा (झज्जर) के बीच हुआ। यह मुकाबला लुदाना ने जीता।
फाइनल में बेस्ट रेडर लुदाना टीम की मंजीत मोर, कैचर डोली को चुना गया। दोनों को रेंजर साइकिल से पुरस्कृत किया गया। प्रथम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। सेमीफाइनल मुकाबला साईं सोनीपत की टीम का लुदाना के साथ हुआ। इस कांटे के मुकाबले में लुदाना दो अंकों से जीता। महाराणा का मुकाबला ब्लैक ईगल क्लब से हुआ। महाराणा ने चार अंकों से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर साईं सोनीपत, ब्लैक ईगल क्लब की टीम रही। बेस्ट रेडर रामभतेरी साईं सोनीपत, बेस्ट कैचर कीर्ति ब्लैक ईगल क्लब रही। दोनों खिलाड़ियों को सिलाई मशीन देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों के अलावा हिमाचाल प्रदेश, दिल्ली से भी टीम पहुंची। 44 टीमों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। विजेताओं को आशीष मलिक करनाल ने पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता सतविंद्र डाहोला, अशोक गाहल्यान, मोनू पहल, जगबीर पांचाल, रघुबीर बूरा की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र घोघडिय़ा, सुरेश दलाल, सतपाल डीपीई, राममेहर किरोड़ी, मोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed