{"_id":"680fdbaf54c4baf4c60b2e55","slug":"low-capacity-transformers-are-blowing-up-as-soon-as-load-is-applied-power-cuts-are-occurring-for-two-hours-daily-jind-news-c-199-1-sroh1006-133809-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोड पड़ते ही फुंक रहे कम क्षमता के ट्रांसफार्मर, दो घंटे रोज लग रहा कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोड पड़ते ही फुंक रहे कम क्षमता के ट्रांसफार्मर, दो घंटे रोज लग रहा कट
Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी05-शहर में लोड बांटने के लिए रखे गए ट्रांसफार्मर। संवाद
जींद। गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुरुआत में ही बिजली निगम की तैयारियां हवा-हवाई दिखाई देने लगी है, क्योंकि रोजाना शहर में दो-दो घंटे के कट लगने लगे हैं, वहीं कई बार तो रात के समय भी बिजली चली जाती है। ऐेसे में बिजली उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र का भी है। वहां पर तय शेडयूल अनुसार बिजली मुहैया नहीं करवाई जा रही है, जिसके कारण बिजली की गंभीर समस्या बन गई है। जिले में बिजली खपत भी 50 लाख प्रति यूनिट से ऊपर पहुंच गई है। जिले में फिलहाल लगभग 65 लाख के यूनिट के हिसाब से बिजली आपूर्ति हो रही है, लेकिन खर्च 57 लाख यूनिट हो रही है, लेकिन समस्या यह है कि ट्रांसफार्मरों पर लोड ज्यादा होने के कारण फ्यूज उड़ने, कंडक्टर जलने की शिकायतें आ रही है। वहीं इस सीजन में अबतक 35 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
अप्रैल माह अंतिम चरण पर है। इसी महीने में जिलाभर में बिजली को लेकर हाहाकार मच गया है, क्योंकि बिजली के लंबे-लंबे कट झेलने पड़ रहे हैं। दिन के अलावा रात के समय भी 45-45 मिनट के कट लग रहे हैंं। यह स्थिति पिछले दो-तीन दिनों से बनी हुई है। शहर में कई जगह ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिसके कारण फ्यूज, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। कई जगह कम वोल्टेज आने की शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे में शहरवासियों को गर्मी के सीजन की शुरुआत से ही दिक्कतें शुरू हो गई है। जबकि प्रचंड गर्मी का समय आना बाकी है। वहीं अभी कुछ दिनों में लू चलने का अनुमान है, जिसके बाद एसी और कूलरों की मांग ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे बिजली खपत में बढ़ोतरी होगी। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने और फ्यूज उड़ने आदि की शिकायतें भी बढ़ जाएंगी।
पिछले सात दिनों में पहुंची दस लाख यूनिट खपत
जिले में बिजली खपत लगातार बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो जिले में 10 लाख यूनिट की खपत बढ़ गई है। 20 अप्रैल को जहां बिजली खपत 45 लाख प्रति यूनिट थी। इसके बाद 21 अप्रैल को 47 लाख प्रति यूनिट हो गई। 22 अप्रैल को दो लाख घटकर 45 लाख यूनिट खर्च हुई। इसके बाद 23 अप्रैल को 46 लाख यूनिट खर्च हुई। 24 अप्रैल को यह आंकड़ा 49 लाख पर पहुंच गया। 25 अप्रैल को भी बिजली खपत 49 लाख प्रति यूनिट, 26 अप्रैल को 52 लाख यूनिट और 27 अप्रैल को यह आंकड़ा 57 लाख यूनिट के पार हो गया।
विज्ञापन
नहीं हो रहा समाधान
दो दिन पहले बिजली निगम ने मरम्मत कार्य के लिए गोहाना रोड पर सुबह आठ से शाम तीन बजे तक परमिट लिया था, लेकिन साढ़े पांच बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हुई। ऐसे में बिजली उपभोक्ता बार-बार निगम कार्यालय में शिकायत करते रहे, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
-सुरेश फौजी, उपभोक्ता, श्योराण कॉलोनी, जींद
अभी हाल ही यहां का पदभार संभाला है। उपभोक्ता को बिजली से संबंधित कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वह पूरे जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर अपडेट ले रहे हैं। जहां ओवरलोड की समस्या है, वहां बड़े ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं।
-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद