{"_id":"69a344d7d3e74f9d7b07f2c0","slug":"love-mixed-in-the-fair-with-sharbat-e-mohabbat-jind-news-c-199-1-jnd1010-149238-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शरबत-ए-मोहब्बत से मेले में घोला प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शरबत-ए-मोहब्बत से मेले में घोला प्रेम
Sun, 01 Mar 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी16: होली मनाते हुए महाविद्यालय स्टाफ। स्रोत संस्थान।
नरवाना। एसडी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को होली मेला लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने किया। पर्व की शुभकामनाएं देकर दीं।
डॉ. अंजना ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने का त्योहार है जो मतभेदों को भुलाकर सभी को साथ लेकर चलने का संदेश देता है। महाविद्यालय के वुमेन सेल की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य छात्राओं को न केवल त्योहार का आनंद देना था, बल्कि उन्हें अपनी कला और निपुणता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना भी था।
छात्राओं ने खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल लगाए जिनमें शरबत-ए-मोहब्बत, दही भल्ले, पापड़ी चाट, गोलगप्पे और पोहा जैसे व्यंजन शामिल रहे। छात्राओं ने इन स्टॉलों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में छोटा लेकिन सशक्त कदम बढ़ाया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ छात्राओं और स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मधु शर्मा, सह प्रभारी डॉ. शालू सचदेवा व अन्य प्राध्यापिकाओं ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।