फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lok Sabha elections... you will be able to know the result of vote counting sitting at home

Jind News: लोकसभा चुनाव... घर बैठे जान सकेंगे मतगणना का परिणाम

Sun, 02 Jun 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections... you will be able to know the result of vote counting sitting at home
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण लोकसभा चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट result.eci.in या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। मौसम विभाग ने भी गर्मी को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के मतों की गणना की जाएगी। गिनती का कार्य सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। इस दौरान मतगणना केंद्रों और उसके आसपास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में चुनाव का परिणाम जानने के लिए लोगों को काफी दूर धूप में खड़ा रहना पड़ सकता है। आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आसपास भीड़ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए उनको भारत निर्वाचन चुनाव आयोग की वेबसाइट result.eci.in पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग को हिदायतों के अनुरूप मतगणना जिला मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर मीडिया के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, ताकि वे वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की जा चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed