फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lohia Avadh University Ayodhya defeated MDU by a margin of 22-17

Jind News: लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या ने एमडीयू को 22-17 के अंतर से हराया

Sun, 02 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lohia Avadh University Ayodhya defeated MDU by a margin of 22-17
01जेएनडी36-सीआरएसयू में चल रही हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत सीआरएसयू
जींद। सीआरएसयू में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के सुबह के सत्र में हिंदू कन्या कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर प्राचार्य हिंदू कन्या महाविद्यालय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला हर क्षेत्र में अपना सक्षम नेतृत्व प्रदान कर सकती है। हरियाणा, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में लड़कियोंं ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। हरियाणा से बहुत मेधावी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिए हैं। विश्वविद्यालय खेल के हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

मंच का संचालन डॉ. वीरेंद्र आचार्य ने किया। उन्होंने बताया कि एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर को 20-16 के अंतर से हराया। बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच हुए मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला 21-6 के अंतर से विजय रही। तीसरा मैच एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या ने एमडीयू को 22-17 के अंतर से हराया। चौथा मैच डीपीएस कानपुर यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम 32-6 के अंतर से विजयी रही। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, डॉ. अतुल सहारण, डॉ. संगीता राठी, सहायक अनिल कुमार और लिपिक संदीप मोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed