जींद। शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को घोषित एनएमएमएस परीक्षा के परिणाम में पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य बटुकेश्वर दत्त ने मनसु, निशु, शुभम को मेडल पहना कर सम्मानित किया। कक्षा प्रभारी गगनदीप सिंह ने विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये से सम्मानित किया। विज्ञान अध्यापक बलिंद्र गिल ने बताया कि उत्तीर्ण बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से आगामी 4 वर्षों तक हर माह एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। एसएमसी प्रधान व सरपंच प्रतिनिधि मंदीप कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। मौके पर बायोलॉजी प्रवक्ता नसीब सिंह, दिलबाग मौण, नरेश, सतविंद्र श्योंकद, देवेंद्र, दिलबाग जांगड़ा, वजीर, रविकांत, कुलदीप, अशोक, सुखबीर, जितेंद्र, सोनिया, राजेश कुमारी उपस्थिति रहीं। संवाद