फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Loco pilot's daughter Jiya becomes lieutenant

Jind News: लोको पायलट की बेटी जिया बनीं लेफ्टिनेंट

Wed, 05 Nov 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot's daughter Jiya becomes lieutenant
04जेएनडी07-बेटी जिया के साथ पिता कुलदीप और नीरू मल्होत्रा। स्रोत परिजन - फोटो : Samvad
जींद। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति से हर सपना साकार किया जा सकता है। यह साबित किया है शहर के हकीकत नगर की जिया मल्होत्रा ने। रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत पिता कुलदीप मल्होत्रा की बेटी जिया अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उनकी पहली तैनाती चंडी मंदिर (चंडीगढ़) में हुई है। इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन

जिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जींद के डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया। कठोर प्रशिक्षण के बाद दिल्ली में धौला कुआं के पास सेंटर से पासआउट होकर लेफ्टिनेंट का गौरव हासिल किया। जिया की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का अटूट सहयोग और प्रेरणा रही।
विज्ञापन

पिता कुलदीप मल्होत्रा ने कहा कि बेटी ने वह कर दिखाया जो हम सिर्फ सपने में सोच सकते थे। मां नीरू मल्होत्रा ने कहा कि जिया बचपन से ही अनुशासित और देश सेवा की भावना से ओतप्रोत रहीं हैं। चंडी मंदिर में पहली तैनाती मिलने के बाद जिया ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे देश की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानती हैं। शहरवासियों और स्कूल शिक्षकों ने भी जिया की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed