{"_id":"6aeceef69f0964a52b0ec00a","slug":"locks-of-a-locked-house-broken-20000-rupees-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-jind-news-c-199-1-sroh1006-163285-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बंद मकान के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये और लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बंद मकान के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये और लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के वार्ड नंबर दो में चोरों ने बंद मकान से सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर मकान के मुख्य दरवाजे, कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के बाद मकान की छत पर हेलमेट और बाहर गली में एक बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
वार्ड नंबर दो निवासी अंशु ने एफआईआर में बताया कि वह 30 अक्तूबर सुबह दस बजे बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी। उसका पति प्रवीन तीन नवंबर को सुबह करीब आठ बजे मकान पर ताला लगाकर बठिंडा में रेलवे की परीक्षा देने के लिए चला गया था। चार नवंबर को सुबह करीब आठ बजे उसके जेठ विनोद ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर वह घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे और अलमारी के ताले भी टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से आधे तोले का सोने का मंगलसूत्र, ढाई तोले का सोने का गले का सेट, सोने की दो अंगूठी, सोने के दो कानों के सेट, सोने का टीका, नथ, चांदी की 20 तोले की तागड़ी, 15 तोले की दो जोड़ी पायजेब, बच्चों की चार तोले की कड़ुल्ली, दो तोले की चांदी की चेन, छह चांदी की अंगूठियां, आधा तोले की चांदी की चुटकी और 20 हजार रुपये की नकदी नहींं मिली।
विज्ञापन
उन्होंने आसपास तलाश की तो मकान की छत पर एक हेलमेट और बाहर गली में बाइक खड़ी मिली। आशंका है कि चोरी करने वाला व्यक्ति जल्दबाजी में अपना हेलमेट और बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।