फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Listening to Shiva Mahapuran brings peace to the mind: Rajendra Maharaj

शिव महापुराण के श्रवण से मन को मिलती है शांति : राजेंद्र महाराज

Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Listening to Shiva Mahapuran brings peace to the mind: Rajendra Maharaj
फोटो 8 नरवाना। कथा सुनती महिलाएं। स्रोत आयोजक। - फोटो : Archive
नरवाना। रेलवे रोड स्थित हुडा ग्राउंड में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से आयोजित 11वें गणपति उत्सव में श्रद्धालु शिव महापुराण कथा का श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को दूसरे दिन वृंदावन से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजेंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाया।
विज्ञापन

कथा के दौरान राजेंद्र महाराज ने भगवान शिव के स्वरूप और महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव का अर्थ ही कल्याण करने वाला है। भगवान शिव की आराधना से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता आती है। शिव तत्व की महिमा को पूरी तरह समझ पाना किसी के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देवता और दैत्य दोनों भगवान शिव की उपासना करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिव महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इसके श्रवण से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव की भक्ति के साथ सद्कर्मों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति प्रधान कैलाश सिंगला और संयोजक विनोद मंगला ने बताया कि गणपति उत्सव की शुरुआत रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुई थी। थाना प्रभारी पूरण दास ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले गणपति महाराज की अष्टधातु प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने और गणपति महाराज का आशीर्वाद लेने की अपील की। इस दौरान पूर्व प्रधान नरेश जैन, कैशियर जयपाल बंसल सहित समिति पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed