फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   List received from directorate for preparing pension for elderly people

Jind News: बुजुर्गों की पेंशन बनाने के लिए निदेशालय से पहुंची सूची

Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
List received from directorate for preparing pension for elderly people
जींद। समाज कल्याण विभाग में विधानसभा चुनाव के चलते दो माह से अटकी पेंशन सूची जारी हो गई है। अब बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और विधुर की पेंशन बन जाएगी। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग जोकि बार-बार समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे थे, उनको राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नवंबर में निदेशालय से पहुंची सूची के अनुसार इस बार 1413 बुजुर्गों की पेंशन बनाई जाएगी। इसके अलावा दिव्यांगों की 38, विधवा महिलाओं की 171, मां-बाप गुजरने वाले बच्चों की 156 और विधुर की 200 पेंशन बनाई जाएगी। समाज कल्याण विभाग कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 40 प्रतिशत पात्र लोगों की पेंशन बनाई भी जा चुकी है और अन्य पात्र लोगों की पेंशन भी दो सप्ताह तक बना दी जाएगी। अक्तूबर में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर लाभ पात्रों की पेंशन बनाने की सूची नहीं आई थी। यह सूची सितंबर में आनी थी। चुनाव में आचार संहिता लगने के कारण सूची जारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन



इस बार 1978 लोगों की आई सूची

-बुढ़ापा पेंशन
1413

-दिव्यांग

38

-विधवा

171

-निश्रारित बच्चे
156

-विधुर

200



प्रो एक्टिव के तहत बन रही पेंशन

समाज कल्याण विभाग अब प्रो एक्टिव के तहत पेंशन बना रही है। अब जिस भी बुजुर्ग, विधवा, विधुर, दिव्यांग, अविवाहित को पेंशन बनवानी है तो उसको पहले अपने परिवार पहचान पत्र में संबंधित कागजात अपलोड करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





नवंबर में कुल 1978 लोगों की सूची जारी की गई है, इनमें बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग, निराश्रित और विधुर हैं। विभाग ने पेंशन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और लगभग 40 प्रतिशत पेंशन बनाई भी जा चुकी हैं।

- सरोज देवी, जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed