फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Liquor shop salesman assaulted, case registered against three

Jind News: शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट, तीन पर मामला दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman assaulted, case registered against three
09जेएनडी31: सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई मारपीट की घटना। स्रोत सीसीटीवी फूटेज
जुलाना। बख्ता खेड़ा गांव में स्थित शराब ठेके के सेल्समैन को तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झमोला गांव निवासी विक्रम उर्फ गोगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बख्ता खेड़ा गांव में शराब ठेके पर सेल्समैन है। 7 नवंबर की रात को वह ठेके में बैठा हुआ था। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विक्रम ने बताया कि तीनों आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। जुलाना थाना पुलिस ने विक्रम उर्फ गोगन की शिकायत पर झमोला गांव निवासी शीलू को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

09जेएनडी31: सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई मारपीट की घटना। स्रोत सीसीटीवी फूटेज

09जेएनडी31: सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई मारपीट की घटना। स्रोत सीसीटीवी फूटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed