फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   liquer recover by police, two arrest in jind, cantanner

1300 पेटियों से भरा शराब का कंटेनर पकड़ाया

Mon, 30 May 2016 12:22 AM IST
jind
jind Updated Mon, 30 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
liquer recover by police, two arrest in jind, cantanner
अवैध शराब के साथ पुलिस - फोटो : bureau
गांव नगूरां टी प्वाइंट पर पुलिस ने शराब से भरे कंटेनर को पकड़ा है। कंटेनर से शराब की1300 पेटियां बरामद की गई हैं। शराब को पंजाब से गुजरात तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलेवा थाना पुलिस रविवार दोपहर गांव नगूरां टी प्वाइंट पर नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कैथल की तरफ से कंटेनर आया। पुलिस द्वारा नाका लगा देखकर चालक ने कंटेनर का रुख अलेवा की तरफ कर लिया। पुलिस कर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक और उसका सहयोगी कंटेनर छोड़ भाग निकले। इस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को दौड़ाकर काबू कर लिया। कंटेनर के पिछले हिस्से पर लगे ताले को तोड़कर देखा तो उसमें अंग्रेजी शराब की 1300 पेटियां भरी थीं।
विज्ञापन


कंटेनर में भरी शराब के बारे में कोई कागजात कंटेनर सवारों के पास नहीं था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कंटेनर चालक की पहचान गांव मछरौली झज्जर निवासी राजेश, गांव निसार मजार गुरदासपुर पंजाब निवासी ओमकार के रूप में हुई। बताया जाता है कि शराब को पंजाब के डेरा बस्सी से तस्करी कर राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जाया जाना था। शराब का मालिक कौन है और शराब की तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। अलेवा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर में भारी मात्रा में शराब को पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही शराब तस्करी के गोरखधंधे में शामिल लोगों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed