{"_id":"58cade8a4f1c1b423732a38d","slug":"link-bank-accounts-31st-aadhaar-number-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक बैंक खातों से लिंक कराएं आधार नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक बैंक खातों से लिंक कराएं आधार नंबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सभी बैंकों के खाताधारकों को आधार कार्ड लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी बैंकों को आदेश जारी कर दिए हैं। निश्चित समयावधि के अंदर सभी खातों से आधार कार्ड जुड़वाना होगा। अगर इस समय अवधि के दौरान कोई बैंक खाता धारक आधार को लिंक नहीं कराता है तो उसके नियमानुसार कार्रवाई करें। इसके लिए बैंकों को 31 मार्च तक सभी खातों से आधार लिंक करवाना होगा। जो लोग अपने बैंक खाते को आधार नंबर से नहीं जोड़ेंगे उन्हें किसी भी डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
इस कार्ययोजना को पूरा करने के लिए डीसी विनय सिंह ने वीरवार को सभी बैंक अधिकारियों की बैठक ली। बैंक अधिकारियों के अनुसार, अब तक आधे से ज्यादा बैंक खाते ऐसे हैं जिनसे अब तक आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है। हालांकि, नोटबंदी से पहले ही बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक कराने के लिए उपभोक्ताओं से अपील कर रहे हैं, लेकिन बैंक खाताधारक फिलहाल तक इसमें ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। डीसी ने कहा कि प्रत्येक बैंक अपना एक्शन प्लान तैयार कर जल्द से जल्द प्रशासन को उपलब्ध करवाए। सरकार की ओर से 31 मार्च तक सभी बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके लिए उपभोक्ता को संबंधित बैंक में अपने आधार कार्ड की स्वयं हस्ताक्षरित फोटो प्रति जमा करानी होगी। केंद्र व राज्य सरकार की कई ऐसी स्कीमें हैं, जिनके लिए बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। आधार नंबर से जुड़ने के बाद कोई भी व्यक्ति मोबाइल बैंकिंग सुविधा का लाभ ले सकता है।
योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी
सरकारी योजनाओं के तहत आजकल बैंक खातों में ही पैसे भेजे जाते हैं। ऐसे में आधार नंबर बैंक खाते से जोड़ना जरूरी है। आगे से बैंकों के कई काम आधार नंबर के आधार पर ही होंगे। इसमें चेक बुक जारी करना भी शामिल है।
विज्ञापन
-एमके झा, एलडीएम