फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lines, crop, insurance, scheme, business, establishments, jind

फसल बीमा योजना की तर्ज पर हो व्यापारिक प्रतिष्ठानों का बीमा

Fri, 17 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Fri, 17 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
lines, crop, insurance, scheme, business, establishments, jind
नरवाना में व्यापारियों से बातचीत करते चेयरमेन गोपाल शरण गर्ग। - फोटो : jind
26 मार्च को कुरुक्षेत्र में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर व्यापारियों के लिए बीमा योजना की मांग की जाएगी। यह बात वीरवार को व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग और सीएम के निजी सचिव राजेश गोयल ने शहर के व्यापारियों से कही। वे कुरुक्षेत्र में होने वाले व्यापारी सम्मेलन की तैयारी को लेकर यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक निजी होटल में व्यापारियों के साथ मीटिंग की। कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि होंगे। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान गर्ग ने कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स एकत्र करके देता है। ऐसे में व्यापारियों को टैक्स कलेक्टर का दर्जा दिया जाए। साथ ही मांग की जाएगी कि व्यापारी कल्याण बोर्ड की राशि से कुछ हिस्सा निकालकर व्यापारियों के लिए पेंशन का प्रावधान किया जाना चाहिए। इसके अलावा व्यापार के लिए भयमुक्त वातावरण की मांग की जाएगी। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन जोगेंद्र बूरा, उप प्रधान मनीष उर्फ बबलू गोयल, जवाहर सैनी, अमरपाल राणा, डॉ. ओमप्रकाश पहल, ताराचंद जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन


निजी सचिव बोले: विरोध रूप दिखाओ, सीएम भी सुनने को मजबूर होंगे
मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजेश गोयल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि 26 मार्च के कार्यक्रम में वे एकजुटता दिखाएं। उन्होंने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि जब लोग विराट रूप दिखाते हैं, तो सीएम भी समर्पण करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वैसे लोगों कितने ही ज्ञापन देते रहें, सरकारें नहीं सुनती। वहीं, गोयल ने कहा कि व्यापारी सबसे अधिक टैक्स देते हैं। इसे पीड़ा नहीं गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शांति का माहौल
एक सवाल के जवाब में बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि प्रदेश में शांति का माहौल है। पिछले साल सरकार को गलत रिपोर्टिंग किए जाने से प्रदेश में अशांति हो गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। सरकार शिद्दत से जाट आरक्षण विवाद को सुलझाने में लगी हुई है।

नरवाना में भी व्यापारियों से हुए रूबरू
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग व मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजेश गोयल ने नरवाना में भी व्यापारियों के साथ मीटिंग की और 26 मार्च के कार्यक्रम का न्यौता दिया। इस दौरान व्यापारियों ने भारी संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचने का आश्वासन दिया। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चैयरमेन गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड सरकार और व्यापारी के बीच कड़ी के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रदेश के विकास हित में रीढ़ की हड्डी है और प्रदेश सरकार को टैक्स के द्वारा आमदनी देने में भी सहायक हैं। उन्होंने कहा कि पहले व्यापारी सिर्फ मंडी तक ही सीमित था लेकिन अब व्यापारियों को भी प्रजातंत्र में अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील क ी 26 मार्च को कुरुक्षेत्र में आयोजित व्यापार सम्मेलन में हर गली, मोहल्ले व बाजारों से ज्यादा से ज्यादा व्यापारी वर्ग पहुंचे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्र सिंह मोर, विनोद गोयल, रामफल लोट, जगदीश पांचाल, जयभगवान मित्तल, विकेश तागरा, सज्जन गर्ग, अनिल जिंदल मंदीप चहल, ईश्वर गोयल, भारत भूषण गर्ग, हंसराज समैण, अचल मित्तल, विनय बेलरखा सहित अन्य व्यापार मौजूद रहे।


चेयरमैन के सामने व्यापारियों ने सुनाया दुखड़ा
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन व मुख्यमंत्री के निजी सचिव के सामने शहर के व्यापारियों ने समस्याओं का पिटारा खोल दिया। व्यापारियों ने बताया कि अनाज मंडी में जगह कम है, जिससे किसानों व आढ़तियों का अधिकतर अनाज सीजन में मंडियों से बाहर उतारना पड़ता है। मेला मंडी में बैंक की कोई शाखा नहीं है। अनाज मंडी रेलवे लाइन के दूसरी तरफ होने के कारण घंटों रेलवे फाटक पर इंतजार करना पड़ता है। नगर परिषद के प्रधान सुरेश पप्पू ने कहा कि एक ग्राम पंचायत के सरपंच को तो 20 लाख रुपये तक के काम करने की पावर है, जबकि नप चेयरमैन को 10 हजार से ऊपर का काम नहीं कर सकता। प्रधान ने कहा कि नगर परिषद में कर्मचारियों की भारी कमी है। कई कर्मचारी काम करने से मना कर देते हैं। इस कारण शहर के विकास की गति धीमी हो रही है। प्रधान ने बताया कि  जब से वह नप के चेयरमैन बने हैं, तब से आज तक 10 हजार रुपये का बिल भी पास नहीं हुआ है। चेयरमैन ने इन सभी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed