फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Letter issued... Scholarship data will have to be updated on the portal by 5th February

Jind News: पत्र जारी... छात्रवृत्ति का डाटा पोर्टल पर पांच फरवरी तक करना होगा अपडेट

Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Letter issued... Scholarship data will have to be updated on the portal by 5th February
जींद। मासिक स्कीमों के अंतर्गत विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से संबंधित तीसरे क्वार्टर से संबंधित विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने बारे विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। जारी किए गए पत्र के अनुसार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग ए और बीपीएल स्कीमों के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि यदि अपडेट करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कमी आती है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर 01725049801 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि विद्यालय मुखिया ने समय रहते विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया तो इसके लिए विद्यालय का मुखिया स्वयं जिम्मेदार होगा और दोबारा पोर्टल नहीं खोला जाएगा। विद्यार्थियों के बैंक खाता संख्या व परिवार पहचान पत्र आईडी को वेरीफाई करने उपरांत ही डाटा अपडेट किया जाए। जिन दो-दो विद्यार्थियों के लिए एक ही बैंक खाता अंकित किया गया है, उसे भी पूर्णतया चेक कर अलग बैंक खाता अंकित करें। पात्र विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करते समय यह भी ध्यान रखा जाए कि विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि बारे किसी प्रकार की भी डूप्लीकेसी या वित्तीय अनियमितता होती है तो इसके लिए आपका कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी व संबंधित विद्यालय का मुखिया पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे, क्योंकि पात्र विद्यार्थियों का पूरा डाटा उनके स्तर पर ही अपलोड किया जाता है। उसी के आधार पर ही निदेशालय द्वारा डाटा डाउनलोड करके पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाता में पीएफएमएसडीबीटी के माध्यम से राशि वितरित की जाती है। एचआर-4 स्कीम के अंतर्गत पहली से पांचवीं कक्षा के एससी लड़कों को 450 रुपये, छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 600 रुपये और पहली से पांचवीं कक्षा की लड़कियों को 675 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा की लड़कियों को 900 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन राशि मिलती है। वहीं, एचआर-5 व एचआर-6 के तहत बीसीए व बीपीएल के पहली से पांचवीं कक्षा के लड़कों को 225 रुपये, छठी से आठवीं कक्षा के लड़कों को 300 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। वहीं, पहली से पांचवीं कक्षा की लड़कियों को 450 रुपये और छठी से आठवीं कक्षा की लड़कियों के लिए 600 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। एचआर-64 के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा के एससी लड़को को 750 से 1200 रुपए व लड़कियों को 1200 से 1800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलती है।
विज्ञापन

बॉक्स
पांच फरवरी तक डाटा करना है अपलोड
मासिक स्कीमों के अंतर्गत विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से संबंधित विद्यार्थियों का पांच फरवरी तक डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा पत्र जारी किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विद्यार्थियों का डाटा निर्धारित समय में एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि से वंचित नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed